Uncategorized

महापौर पद के लिए भाजपा में है कई दावेदार, किसके नाम पर लगेगी मुहर ?

निर्मल बरडिय़ा, महेन्द्र पंडित, विजय मोटवानी, चेतन हिन्दूजा, देशांत जैन, नरेन्द्र रोहरा, धनीराम सोनकर, हेमराज सोनी के नाम की हो रही प्रमुखता से चर्चा


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत आरक्षण प्रक्रिया में धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। जिसके पश्चात राजनीतिक पार्टियों में दावेदारों की संख्या बढ़ी है। इनमें भाजपा के कुछ दावेदारों के नाम की चर्चा प्रमुखता हो रही है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा से महापौर पद के दावेदारो में पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडिय़ा, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व आमापारा पार्षद विजय मोटवानी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देशांत जैन, पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, पूर्व पार्षद धनीराम सोनकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमराज सोनी का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। ज्ञात हो कि निर्मल बरडिय़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता है भाजपा के स्थापना के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए है। लगभग 4 दशक से पार्टी में सक्रिय है पार्टी द्वारा उन्हें कई जिम्मेदारी सौैंपी गई जिस पर वे खरा उतरे। चुनाव संचालन में उन्हें महारत हासिल है। उनका जिला अध्यक्षीय कार्यकाल काफी सफल रहा। विकास के प्रति हमेशा जागरुक रहे है। ऐसे में उनकी दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। महेन्द्र पंडित सालों से भाजपा में सक्रिय है। भाजपा के साथ के साथ ही संघ से भी जुड़े हुए है। द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित है। उनका भाजयुमों जिला अध्यक्षीय कार्यकाल की चर्चा जिला सहित प्रदेश भर में रही। काफी सक्रिय युवा व जागरुक नेता के रुप में शहर में पहचान बनाई है। वर्तमान में झुग्ग झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक है। हालही में भाजपा सदस्यता अभियान में प्रभारी के रुप में लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजय मोटवानी ने युवा तेज तरार्र नेता के रुप में पहचान बनाई है। आमापारा पार्षद रहते हुए न सिर्फ वार्ड बल्कि शहर विकास के लिए आवाज बुलंद करते रहे है। मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। उनका भाजयुमों जिलाध्यक्ष कार्यकाल सफल रहा। चेतन हिन्दूजा सालों से भाजपा में सक्रिय रहते हुए संगठन के विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। वे पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष रहे है। इस दौरान उन्होने हजारों युवाओं को भाजपा से जोड़ा। देशांत जैन ने शहर में जागरुक नागरिक व नेता की पहचान बनाई है। जनहित के मुद्दो, समस्याओं व विकास को लेकर हमेशा गंभीर रहे है। भाजपा में सक्रिय है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार साबित हो सकते है। नरेन्द्र रोहरा ने निगम नेता प्रतिपक्ष के रुप में शहर विकास व समस्याओं के निराकरण हेतु मजबूती से आवाज उठाई भाजपा में दशकों से सक्रिय है। विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे है। धनीराम सोनकर पूर्व पार्षद है भाजपा के वरिष्ठ नेता है। संघ से द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित है। शिक्षित योग्य, जागरुक नेता माने जाते है। विगत 32 वर्षो से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे सक्रिय है। हेमराज सोनी योग्य शिक्षित, जागरुक नेता के रुप में जाने जाते है। राजनीति के साथ ही समाजसेवा, धर्म व गौसेवा के कार्यो में भी सक्रिय है। सालों से अनेक पदो पर रहकर दायित्वों का निर्वहन करते रहे है। ऐसे पार्टी उन पर भी भरोसा जता सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!