Uncategorized

एक बाइक मे सवार थे चार लोग, अनियंत्रित होकर बाइक ठकराई पेड़ से, 3 घायल एक की हुई मौत

आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक बाइक में चार लोग सवार थे। अधिक गति (ओवरस्पीड) के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान, अमन साहू, खिलावन साहू एवं हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को तत्काल एकता हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!