Uncategorized

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार नें रामायण प्रतियोगिता जैसी हमारी विलुप्त होती परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने का कार्य किया- नीलम

मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्राकर

कुरुद विधानसभा के ग्राम उमरदा, परखंदा, सिरसिदा मे श्री त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका समापन समारोह रविवार को संपन्न हुआ समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानस गान प्रतियोगिता से आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारों का उदय होता है। जो समाज को मर्यादित जीवन जीने की ओर अग्रसर करता है। आगे कहा प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार नें भगवान श्री राम के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा बिताए गए समय और स्थानों को राम वन गमन परिपथ सहित पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य किया यह परियोजना छत्तीसगढ़ में भगवान राम के ननिहाल (कौशल राज्य) के महत्व को दर्शाती है साथ ही यह सर्किट न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रहा है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार नें रामायण प्रतियोगिता जैसी हमारी विलुप्त होती परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने का कार्य किया. इस अवसर पर ग्राम परखंदा मे सुमेरी साहु, नरेन्द्र ढीढी, लवकुश साहु, पुनम साहु, उपसरपंच सुबोध झा, टीकम साहु ग्राम सिरसिदा मे राम रतन साहू, भूपेंद्र पटेल, मनोज साहू, ओम प्रकाश पटेल, नानक सिन्हा, लोचन यादव, भैया राम ध्रुव, नारायण पटेल, एवन पटेल, तेजराम, सिवन निषाद, राजाराम ध्रुव, ललिता पटेल, ललित निषाद, दुलेश पटेल, चंद्रिका साहू, दुर्गा निषाद, शैल निषाद, सुनीता साहू, रुक्मणी निषाद, दुलारी साहू, डिगेश्वरी साहू, हेम बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!