शहरवासियों तथा बुद्धिजीवियों के जागरूकता पर भ्रष्टाचार उजागर कर बदली जा रही है पाइप लाइन-: विजय मोटवानी
विधायक के निरीक्षण का स्वागत कर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने कहा जब जागे तब सबेरा

धमतरी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी संचय हेतु किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास का लाभ आमापारा वार्ड में बरसात में होने वाले जलमग्न स्थिति का निपटारा करने के साथ ही, पवित्र दृष्टिकोण से तत्कालीन कांग्रेस शासित नगर निगम में आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी द्वारा राशि आवंटित की गई थी लेकिन कांग्रेस के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने चहते ठेकेदार को उक्त कार्य को देकर भ्रष्टाचार करते हुए जहां पर एनपी 3 पाइप डालना था वहां पर एनपी 2 ह्यूम पाईप डाला गया इस तरफ शहर के बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा अवगत कराने पर व निगम में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में सत्ता आने पर तत्काल ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए कार्य को निविदा में दिए गए शर्तों के अनुरूप कराते हुए शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र के गंभीर समस्या को आम जनता से निजात दिलाने हेतु फिर से महापौर रामू रोहरा फिर से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है जिससे आम जनमानस सहित शहर की जनता राहत महसूस कर रही है। श्री मोटवानी विधायक के द्वारा निरीक्षण पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का शहर के सकारात्मक विकासवादी निगम के कार्य पर आकर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना एक शुभ संकेत के साथ स्वागत योग्य है क्योंकि पिछले दो वर्ष में हम सब अपने विधायक को अपने बीच देखने के लिए आंखें लगाए बैठे थे।

