Uncategorized

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में चेतन हिंदुजा ने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौ माता भगवान शंकर माता पार्वती और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, वहीं भाई दूज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इन पर्वों को सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहाद्र्र के साथ मनाएं। चेतन हिंदुजा ने जिलेवासियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव बनाए रखें। जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में एकता की भावना को मजबूत करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!