Uncategorized

गुरुमुख सिंह होरा व हरमीत सिंह होरा ने दी दीपावली पर्व की बधाई, की सभी के सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा और नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई उमंग लेकर आए। उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। वहीं गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौ माता और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इन पर्वों को सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहाद्र्र के साथ मनाएं। उन्होने अपील की है कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पटाखों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि वे भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!