दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर धमतरी जिले के उसना एवं अरवा राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की है कि दीपोत्सव का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भावना और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन के महासंरक्षक राजेन्द्र लुंकड़, उसना राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सांखला, अरवा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोलछा एवं अरवा राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक अखिलेश खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं विशेष पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और निराशा से आशा की ओर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। दीपों की रोशनी केवल घरों को ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन और विचारों को भी सकारात्मकता से भर देती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ रहने का संदेश देता है। यह त्योहार परिवारों को एक साथ जोडऩे, रिश्तों में मिठास बढ़ाने और समाज में खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। पर्व के माध्यम से हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की भी प्रेरणा मिलती है। पदाधिकारियों ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी कृषि प्रधान संस्कृति, प्रकृति, गौमाता और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। किसान, पशुधन और प्रकृति भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। धमतरी जिले की पहचान भी कृषि और धान उत्पादन से जुड़ी हुई है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व किसानों, पशुपालकों और कृषि से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। वहीं भाईदूज पर्व को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में इन त्योहारों का विशेष स्थान है। ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समाज में प्रेम एवं एकता की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले का व्यापारिक, औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति करे, स्थानीय व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों के जीवन में समृद्धि आए, यही उनकी कामना है। जिले के विकास में व्यापार एवं उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी वर्गों के आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच से धमतरी जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। अंत में महासंरक्षक राजेन्द्र लुंकड़, अध्यक्ष नवीन सांखला, अध्यक्ष राजेश गोलछा एवं संरक्षक अखिलेश खंडेलवाल ने पुन: समस्त जिलेवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि हर घर में खुशियों के दीप प्रज्वलित हों, हर परिवार सुखी एवं समृद्ध रहे तथा धमतरी जिले में शांति, सद्भाव, उन्नति और खुशहाली का वातावरण बना रहे।
