Uncategorized

सफाई के दौरान निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को उठाया जाएगा शत-प्रतिशत – रामू रोहरा

महापौर ने जनता से की अपील निगम सभी कचरा उठाएगी, शहरवासी बाहर न फेंके कचरा

पर्व के पूर्व हो रही सफाई से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे के निष्पादन के प्रति गंभीर है नगर निगम, लगाई गई है 5 अतिरिक्त गाडिय़ां

धमतरी। दीपावली पर्व को हिन्दू धर्म सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पर्व के कई दिनों पूर्व ही तैयारियां शुरु हो जाती है। पर्व के पहले साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य किया जाता है। वर्तमान में विगत कई दिनों पूर्व से ही लगातार लोगों को घरों व दुकानों की सफाई की जा रही है। जिससे रोजाना निकलने वाले कचरे के अतिरिक्त कई गुणा ज्यादा कचरा निकल रहा है। लेकिन उक्त कचरे के उठाव व निष्पादन के प्रति नगर निगम गंभीर है।
इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारियों को विशेषकर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों को घरों व दुकानो से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे के निष्पादन व शत प्रतिशत उठाव के लिए निर्देशित किया गया है। आगे भी पर्व तक कचरा पूर्णत: उठाया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान निकलने वाले कचरे के ध्यान में रखते हुए 5 अतिरिक्त गाडिय़ां लगाई गई है। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में शहरवासियों को सहयोग जरुरी है। शहरवासी घरों के बाहर कचरा न फेंके। निगम की कचरा गाडिय़ों में ही कचरा डाले। रुटीन कचरे के साथ ही अतिरिक्त कचरे को भी उठाया जाएगा। महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि गीला सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करें। ताकि कचरे के निष्पादन मे आसानी हो सकें।
महापौर कर रहे निरीक्षण व मॉनीटरिंग

उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा त्यौहारी अतिरिक्त कचरे से शहर की स्वच्छता भंग न हो इसलिए स्वयं रोजाना निरीक्षण व मॉनीटरिंग कर रहे है। महापौर ने बताया कि रोजाना सुबह शाम घरो व दुकानों से कचरा उठाया जा रहा है। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता कर्मियों को विशेष हिदायत दी गई है। उन्होने कचरा डस्टबीन में ही डालने व स्वच्छता में सहयोग की अपील की है।
जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ कर रहे है इसी प्रकार शहर को भी स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग आवश्यक है – शंशाक मिश्रा

निगम स्वच्छता अधिकारी शंशाक मिश्रा ने कहा कि दीपावली के दौरान अतिरिक्त कचरा निकलता है। इसके निष्पादन के प्रति निगम सजग है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के रुटीन वर्क को चेंज कर अतिरिक्त कचरे को भी पूरा जाएगा। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाडिय़ों में भी कचरा डाले। ताकि शहर स्वच्छ बना रहा और कचरे का सही निष्पादन हो सकें। निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने जुटी हुई है। जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ कर रहे है इसी प्रकार शहर को भी स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग आवश्यक है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!