ओबीसी हुंकार रैली हैदराबाद और महाराष्ट्र के बीड में साहू समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन में शामिल होंगे लेखराम साहू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद के आदेश पर तेलंगाना राज्य के ओबीसी वर्ग के प्रभारी लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली हैदराबाद में ओबीसी हुंकार रैली गोल्डन प्लेस रोड शामपेट में होना है । श्री लेख राम साहू ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय जनगणना होना है जिसमें 40 बिंदु पर जानकारी मांगा गया है जिसके दसवां बिंदु पर एसटीएससी के कॉलम दिया गया है लेकिन दुर्भाग्य है की ओबीसी वर्ग का कहीं पर भी कोई कालम नहीं बनाया गया है ओबीसी वर्ग के कालम नहीं होने से ओबीसी वर्ग की जनसंख्या का हिसाब नहीं रहेगा तो ओबीसी वर्ग के लोगों को आरक्षण से वंचित रखा जा रहा है जिसमें ओबीसी वर्ग के युवाओं के मेहनत में पानी फिरते दिखाई दे रहा है जो हम सब ओबीसी भाइयों के साथ केंद्र सरकार छल कर भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो हम सबको केंद्र सरकार के इस नीति का पुरजोर विरोध करना चाहिए इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी वर्ग अनिल जयहिंद के द्वारा इंदिरा भवन दिल्ली में बैठक रखा गया था जिसमें सभी प्रांत के ओबीसी वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला अध्यक्ष आए थे जिसमें सर्वसम्मति से पारित किया गया कि केंद्र सरकार के खिलाफ तब तक जन हुंकार रैली चलती रहेगी जब तक भारत सरकार ओबीसी वर्ग के कालम बनाकर आरक्षण स्पष्ट नहीं करेंगे इस जन हुंकार रैली का मुख्य उद्देश्य ओबीसी वर्ग को उनके अधिकार दिलाना है
इसी कड़ी में महाराष्ट्र के बीड में साहू समाज के द्वारा राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया है जिसमें अतिथि बनकर लेख राम साहू सम्मिलित होंगे इस कारण से तीन दिवस छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर प्रवास पर रहेंगे