नगर पंचायत आमदी में आयोजित विहंगम योग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लेखराम साहू

नगर पंचायत आमदी में समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव विहंगम योग संत समाज का 103 वां वार्षिक उत्सव महाराज विज्ञान देव जी बनारस वाले के उपस्थिति में संस्कृतिक भवन आमदी जिला धमतरी में आयोजित किया गया जिसमें लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ओंकार साहू विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी हेमलाल चक्रधारी प्रांत अध्यक्ष विहंगम आयोग दयाराम साहू उमेश साहू मनोज साहू हेमंत माला जी नारायण साहू महेंद्र साहूएवं नगर पंचायत आमदी से आए भक्त सम्मिलित होकर महाराज जी के कथा वाचन का श्रवण किये लोगों में अपने ही जीवन को संवारना की जो होड लगी है उसका विखंडन करते हुए महाराज जी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए गरीब वर्ग को समकक्ष लाने का प्रयास करना ही सच्ची मानवता है हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर एवं विपत्ति में एक दूसरे का साथ देना सबसे बड़ी भक्ति का परिचायक है महाराज जी ने लोगों को बताया कि व्यक्ति कितना भी धन कमा ले दान दक्षिणा परोपकारी कार्य नहीं करेगा तो उसके मन में निश्चित तौर पर पश्चाताप की भावना झलकती है इसी को भक्ति कहा जाता है इसलिए इच्छा अनुसार गरीबों में संस्थानों में दान करके अपने जीवन को सफल बनाने का हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए महाराज जी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विहंगम समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दिए एवं भक्त जनों के कल्याण के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना किये।