Uncategorized

स्टेशनपारा आगजनी घटना: मानवता की मिसाल बने महापौर रामू रोहरा

पीड़ित परिवार को दी 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि

धमतरी। शहर के स्टेशनपारा क्षेत्र में पूर्णिया नागरची का घर हाल ही में हुई आगजनी की घटना से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवार को नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 15,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।महापौर श्री रोहरा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम धमतरी हर आपदा और कठिन समय में आमजन के साथ खड़ा है तथा पीड़ित परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आगे भी हर संभव सहयोग दिलाया जाएगा।इस दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की आगजनी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा, सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं।घटना के समय स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण भी उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!