तुलजा भवानी मंदिर मे हुई माता का जागरण भजन की शूटिंग

धमतरी । इंडोनेशिया में सफल कार्यक्रम देकर लौटे गायक एवं संगीतकार अशोक सिन्हा माता का जागरण भजन का वीडियो शूट करने मे जुट गये हैँ । इसी कड़ी मे ईतवारी बाजार के नजदीक स्थित शक्ति की अधिष्ठात्री माँ तुलजा भवानी मंदिर में माता का जागरण भजन का वीडियो शूट किया गया ।
वीडियो शूट करने फिल्म डायरेक्टर अंबिकेश कुणाल होता मुंबई से विशेष रूप से धमतरी आए हुए थे ।
भजन की शूटिंग मे मराठा समाज के लोगों ने कलाकारों का पूरा सहयोग किया । मराठा समाज के अध्यक्ष दीपक लौंधे, महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती ममता पवार , मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जाचक समाजसेवी ऋतुराज पवार, मल्हार राव पवार मंदिर के पुजारी राजा तिवारी का विशेष सहयोग मिला । गायक अशोक सिन्हा ने इस सहयोग के लिए मराठा समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सिन्हा ने बताया कि माता का जागरण को बहुत जल्द यू ट्यूब चैनल ए एस म्यूजिक पर देखा जा सकेगा ।