प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर विधायक श्री चंद्राकर ने की दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

धमतरी- विधायक कुरूद अजय चंद्राकर कल 17 सितंबर आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवाभाव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनका आभार व्यक्त करें । इस अवसर पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी।
श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी अवसर है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दें तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें।
इस अवसर पर मिट्टी के दीप खरीदकर स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और आत्मीय शुभकामना का सामूहिक भाव अभिव्यक्त करने की अपील की गई।