Uncategorized

विधानसभा कुरूद के भखारा में रक्तदान शिविर एवं 15 स्थानों पर दीपदान का आयोजन

भखारा-भठेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत भखारा-भठेली में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भखारा-भठेली में जिला अस्पताल एवं संबंधित रक्तदान टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इसी दिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक नगर के विभिन्न 15 स्थानों पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दीपदान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

*25 वर्षों की सेवा और सुशासन की यात्रा को समर्पित अभियान*

विधानसभा कुरुद के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान सेवा भावना और जनभागीदारी को मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के अलग-अलग वर्गों तक सुविधाएं और अवसर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। विकास, आधारभूत सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं, गरीब कल्याण तथा सुशासन के क्षेत्र में हुए कार्यों ने देश के विकास की दिशा को नई गति दी है। भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को और मजबूत करते हुए आगे बढ़ रहा है।

*जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प*

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि किसी भी सेवा अभियान की सफलता केवल प्रशासन या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। उन्होंने नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से रक्तदान शिविर तथा 15 स्थानों पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की।उन्होंने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में नगरवासियों की सहभागिता से सेवा और जनकल्याण के संदेश को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!