आधी रात 20 से अधिक युवकों के गु्रप ने मुंह पर कपड़ा बांध, लाठी-डंडे लेकर मचाया उत्पात
बीती रात्रि मराठापारा-बांसपारा क्षेत्र में युवकों के ग्रुप ने खटखटाये दरवाजे, गालौ गलौच कर दी धमकी
सूचना पर पहुंची पुलिस लेकिन तब तक गायब हो चुके थे उत्पाती युवक

धमतरी। शहर में बदहाल पुलिसिंग की चर्चा को अब बल मिल रहा है। क्योंकि शहर के मध्य स्थित वार्डो में जब आधी रात को आम जनता अपने परिवार के साथ सुकुन की नींद ले रहे थे तब लगभग 20 गुंडे किस्म के लोग हाथो में लाठी डंडे लेकर मुंह में कपड़ा बांध कर सड़क पर गाली गलौच करते हुए घरो के दरवाजे खिड़कियों को बल पूर्वक खटखटा रहे थे और वार्डवासियों को बाहर निकलने की धमकी दे रहे थे। जिससे वार्डवासी डरे सहमे घरो में दुबके रहे।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग ढाई-तीन बजे शहर के मध्य स्थित मराठा पारा बांसपारा क्षेत्र में लगभग 20 युवकों का गु्रुप हाथो में लाठी, डंडे व मुंह पर लाल कपड़ा बांधकर चेहरा छुपाते हुए वार्ड में घुसे और जमकर गाली गलौज करते रहे। दरवाजे खिड़खियों को डंडे व लात मारे गए। जोर-जोर से दरवाडे खटखटाए गए और बाहर निकलने की धमकी देते हुए चैलेंज भी किया गया। इससे वार्डवासी सहम गए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब तक पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। गुंडो का ग्रुप गायब हो चुका था। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार यह कौन लड़के थे जो आधी रात ग्रुप में कानून व्यवस्था को तार-तार कर रहे थे? और आम जनता व पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे? सवाल यह भी उठता है कि यह ग्रुप उक्त मोहल्लें में ही क्यो हुड़दंग करने पहुचा था क्या मामला हाल ही के किसी लड़ाई झगड़े का है या किसी पुरानी रंजिश का?
”सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग रात भर जारी रहा। आरोपियों की तलाश जारी है। किसी भी अपराधिक किस्म के लोगो को बख्शा नही जाएगा। आमजनता से भी अपील है कि ऐसे किसी भी प्रकार के असामाजिक व अपराधिक गतिविधियों की सूचना व जानकारी पुलिस को अवश्य दे उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। ÓÓ
श्रीमती भावना पाण्डेय
एसपी जिला धमतरी।
