Uncategorized

वोट चोरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस धमतरी ग्रामीण ने किया धरना-प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की मांग, राजेंद्र साहू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में आज कोलियारी चौक, धमतरी में वोट चोरी से जुड़े मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की मांगलासों के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार चुनती है, इसलिए चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या धांधली को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव परिणामों से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी तथा जनता के वोट की ताकत को कमजोर नहीं होने देगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों को धान का बेहतर मूल्य मिला, बिजली बिल हाफ योजना के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली तथा युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों, युवाओं और आम जनता को मिला था।
श्री साहू ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई से आम जनता परेशान है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ बढ़ते बिजली बिलों का बोझ भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को वास्तविक राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनता के मताधिकार की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक संस्था की जिम्मेदारी है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी जनता के अधिकारों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहेगी।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री राजेंद्र साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , जिला महामंत्री डीहूराम साहू , पेखन साहू , राम ध्रुव वरीष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद सदस्य योगेश मार्कंडे, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल , महामंत्री केशव साहू उपाध्यक्ष विजेंद्र रामटेके , हेमलाल बंजारे ,चन्द्रहास साहू , ब्लॉक , मंडल अध्यक्ष सूर्या नेताम, पूर्व पार्षद नगर निगम आवैश हाशमी , सेक्टर अध्यक्ष जयंत सिन्हा एवं प्रणय बचन, तेजराम सिन्हा, साकेन्द निषाद , योगेश्वर साहू, , लेखराम, देवलाल साहू , श्रीराम ध्रुव वरिष्ठ , विष्णु सिन्हा , गणपत मंडावी, भोज निर्मलकर , लव कुमार यादव , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!