Uncategorized

नगर निगम द्वारा मोटर पंपों में क्लोरीन घोल का छिड़काव, 17 पंपों में कार्य पूर्ण

धमतरी- नगर निगम द्वारा शहर में पेयजल की शुद्धता एवं नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर पंपों में क्लोरीन घोल डाला जा रहा है। इस अभियान के तहत गोकुलपुर, भटगांव रोड, शीतला पारा, आंगनवाड़ी परिसर, नवागांव, गंगा तालाब, बानिया तालाब, सुगंध तालाब सहित कुल 17 मोटर पंपों में क्लोरीन घोल का डोजिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है।नगर निगम के स्वास्थ्य एवं जल विभाग की टीम द्वारा यह कार्य नियमित निगरानी में किया जा रहा है, ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मौसम परिवर्तन को देखते हुए पानी की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए मोटर पंपों में समय-समय पर क्लोरीन घोल डाला जा रहा है।निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि शेष मोटर पंपों में भी क्लोरीन घोल डालने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पानी की गुणवत्ता की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ पेयजल के उपयोग में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की जल संबंधी समस्या होने पर तुरंत निगम कार्यालय को सूचित करें। निगम का यह अभियान शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!