Uncategorized

जोरातराई से खपरी मार्ग मरम्मत के लिए विधायक अजय चन्द्राकर ने दिलाई 7.50 लाख की स्वीकृति


कुरुद। विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से विकासखंड कुरूद के ग्राम सिलौटी जोरातराई से खपरी मार्ग की मरम्मत के लिए बाढ़ आपदा मद से 7.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण लगभग 20-30 मीटर क्षेत्र में कटाव हो गया, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। बाढ़ आपदा मद से इस मरम्मत कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत 7.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है, और यह काम शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। विधायक अजय चंद्राकर ने इस विषय पर कलेक्टर कार्यालय को पत्र लिखकर बाढ़ आपदा मद से इस कार्य के लिए राशि प्रदान करने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विधायक अजय चंद्राकर के इस प्रयास के लिए ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!