Uncategorized

बोल बम सेवा समिति कुरूद के 275 लोगों का जत्था बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना

26 वर्षो से अनवरत यात्रा, समिति द्वारा 10000 से ज़्यादा सदस्य बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा मे चढ़ा चुके हैं कांवर

बोल बम सेवा समिति कुरुद के अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि 1 अगस्त को 130 बोल बम सदस्यों का जत्था 3 एयर कंडीशनर बसों से रवाना हुए, 145 से भी ज़्यादा सदस्यगण ट्रेन से बाबा धाम के लिए रवाना हुए, कुरूद बोल बम सेवा समिति से जुड़े 275 सदस्यों का जत्था सावन के पहले सोमवार को जल लेकर काँवर यात्रा करेंगे. संस्था ने निरंतर 25 वर्षों में 10000 से भी ज़्यादा शिवभक्त काँवरियो को बोल बम बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा कराने में बाबा बैद्यनाथ जी के आशीर्वाद से सफलता अर्जित किये है.
पिछले वर्ष संस्था ने 25 वर्ष पूरा होने पर बहुत धूमधाम से रजत जयंती वर्ष मनाये थे, इस यात्रा को अनवरत रखने के लिए हमारे समिति के सभी पदाधिकारी समर्पित है.
आज 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर केनाल रोड कुरूद से नगर के अराध्य देवी माँ चण्डी मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर से पुजा अर्चना कर काँवरिया यात्रा के लिए रवाना हुए, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर एवं नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने चंडी मंदिर पहुंचकर बोल बम के सभी सदस्यों मंगलमय यात्रा के लिए बधाई दिये, 3 जुलाई पहले सोमवार को समिति के सभी काँवरिया साथी सुल्तानगंज गंगा नदी से जल उठाकर काँवर यात्रा प्रारंभ करेंगे, सभी काँवरिया 4 दिनों मे 105 किमी की पैदल यात्रा तय करके गुरुवार को बाबा बैधनाथ मंदिर में एक लोटे का जल चढ़ाकर शिवभक्त मनोवांछित फल प्राप्त करेंगे, दुसरे लोटे का जल फ़ौजदारी बाबा बासुकीनाथ जो कि 40 किमी दूर है वहाँ वाहन के माध्यम से दूसरे लोटे का जल अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे, इस प्रकार बाबा बैद्यनाथ धाम 2026 का यात्रा संपूर्ण होगी.
शुक्रवार को सभी काँवरिया साथी अपने अपने साधन से वापसी के लिए रवाना होंगे, यात्रा से वापसी पश्चात बोल बम सेवा समिति के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर कुरूद में समिति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन हर सोमवार को आयोजित होगा, 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय संगीत संध्या भी आयोजित होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!