Uncategorized
बाड़ी से लकड़ी लाने के दौरान युवक को जहरीले जीव ने काटा,मौत

धमतरी जिले के ग्राम गागरा में जहरीले जंतु के काटने से एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम गागरा निवासी कुलदीप साहू खेती किसानी का काम करता था। जो शुक्रवार की शाम खाना बनाने के लिए घर के पीछे बाड़ी से लकड़ी लाने के लिए गया था। तभी उसे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। वही परिजन युवक को तत्काल इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल लाया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।