Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही : अर्जुनी पुलिस ने 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अर्जुनी पुलिस द्वारा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा

4.500 बल्क लीटर देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 2,100 रूपये की सामग्री जप्त

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम लोहरसी रेस्टहाउस के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहरसी निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे एक थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व. मोहन लाल विश्वकर्मा, 37 वर्ष, निवासी ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4.500 बल्क लीटर, कीमत 2,000 रूपये तथा शराब बिक्री की रकम 100 रूपये कुल 2,100 रूपये जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 95/2026, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।।इस कार्यवाही में प्रआर.खोमेन्द्र भारद्वाज, रामकृष्ण यादव एवं जितेन्द्र कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!