Uncategorized

शहर रोशनी से जगमग, सिहावा चौक से बस स्टैण्ड तक सप्ताह भर से छाया है अंधेरा

शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर स्ट्रीट लाईट बंद रहने से बढ़ी दुर्घटना की आंशका

निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है सुध लेने की फुर्सत
धमतरी । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियों में धमतरी डूबा रहा। इस दौरान शहर में चारो ओर जगमग उजाला रहा दीपो के साथ आकर्षक लाईटों की रोशनी से शहर प्रकाशमय रहा लेकिन इसके विपरीत शहर के मुख्य मार्ग पर पिछले सप्ताह भर से अंधेरा छाया हुआ है। लेकिन इस ओर ध्यान देने की फुर्सत निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है।
बता दे कि सिहावा चौक से लेकर रायपुर रोड पर बस स्टैण्ड तक पिछले सप्ताह भर से रोड डिवायडर पर लगे विद्युत पोल की लाईटे बंद है। इससे सड़क के दोनो ओर अंधेरा पसरा रहता है। इससे दुर्घटना की आंशका बढ़ गई है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि अंधेरा के कारण छुटपुट हादसे भी हुए लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है तब कंही जाकर रास्ते पर रोशनी बिखर पायेगी। एक ओर निगम में विपक्षी भाजपाई पार्षदों द्वारा शहर में लगाने खरीदी गई एलईडी लाईटो में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। खैर आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बतायेगा विस्तृत जांच की आवश्यकता है। लेकिन इतना जरुर है कि अधिकांश लाईटे खराब हो चुकी है। इससे आरोपो को बल मिल रहा है। इस गंभीर आरोप के बाद भी निगम के अधिकारी उदासीनता बरत रहे है। और इस व्यस्त मार्ग पर छाये अंधेरे को दूर करने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि बस्तर व रायपुर को जोडऩे वाला एक मात्र सड़क मार्ग जो कि शहर के बीच से होकर गुजरता है। हर पल यातायात का दबाव बना रहता है। रोजाना हजारों छोटी बड़ी गाडिय़ों को आवागमन होता है। इस मार्ग पर शहर का प्रमुख व्यवसाय स्थित है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सप्ताह भर तक स्ट्रीट लाईटे बंद रहना निगम की लापरवाही को उजागर करती है। आसपास के कुछ दुकानदारों ने बताया कि अक्सर सिहावा चौक से बठेना चौक की लाईटे बंद रहती है। और सबसे ज्यादा सिहावा चौक से नये बस स्टैण्ड तक की लाईटे बंद रहती है। इस मार्ग पर दुकानों से कुछ हद तक सड़क में रोशनी पहुंचती है। लेकिन रात्रि 8 बजे के बाद जब दुकानें बंद होती है तो अंधेरा और बढ़ जाता है। दुपहिया या पैदल चलने वालों की आंखो में चारपहिया वाहनों की लाईट सीधे पड़ती है। इससे उन्हें आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ता और दुर्घटना की आंशका बढ़ जाती है।

” सिहावा चौक से बस स्टैण्ड तक स्ट्रीट लाईट विद्युत लाईन में तकनीकि फाल्ट के कारण बंद है। विद्युत विभाग को सूचना दी गई। जल्द ही फाल्ट में सुधार कराया जायेगा।ÓÓ
विनय पोयाम
आयुक्त, नगर निगम धमतरी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!