Uncategorized

कल गांधी मैदान में किसान पंचायत का आयोजन, राकेश टिकैत होंगे शामिल


धमतरी । छत्तीसगढ़ किसान यूनियन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कल गांधी मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष घनाराम साहू, महावीर साहू, पुष्कल कुमार साहू, सुदर्शन सिंह ठाकुर, रामनिहोरा निषाद ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर 19 मार्च को गांधी मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की मांग है कि सभी फसलो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून की गारंटी दी जाये। गिरते भू जलस्तर व पर्यावरण को बचाने के लिये जीवनदायिनी महानदी में रेत उत्खनन को बंद किया जाये। धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपये देने के बजाय केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाये गए 117 रुपये को जोड़कर प्रति क्विंटल 3217 रुपये दिया जाये तथा खुले बाजार में बेतहाशा कीमत पर बेचे जा रहे रासायनिक खाद की बिक्री पर रोक लगाने के साथ नकली खाद व अमानक खाद पर प्रतिबंध लगाया जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!