Uncategorized

जिले के धमतरी विकासखण्ड में योजनांतर्गत निर्माण एवं आजीविका कार्यों का जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने किया निरीक्षण


धमतरी। जिले के विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने विकासखण्ड धमतरी के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जहां कार्यों में लापरवाही पायी गई वहां जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत गंगरेल से हुई जहां जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्मित चौपाटी का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के बावजूद पूर्ण नहीं हुआ है तथा कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कोलियारी स्थित मधुरिमा गुरुकुल कौशल एवं बुद्धि विकास संस्थान द्वारा युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है संस्थान से सिलाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित कर स्वरोजगार तथा रोजगार के बेहतर औसत उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षों का भ्रमण कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!