Uncategorized

मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है-मोनिका ऋषभ देवांगन

भाजपा गंगरेल मंडल के अछोटा बूथ क्रमांक 235 एवं 236 में हुआ ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भाजपा मंडल गंगरेल के अंतर्गत अछोटा बूथ क्रमांक 235 एवं 236 में मंडल अध्यक्ष के निवास पर किया गया।
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्त भारत के निर्माण, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, नई तकनीकों के उपयोग, खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें समाज के प्रेरणादायक कार्यों, नवाचारों और राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों से सीखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, बूथ अध्यक्षगण, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गिरधारी देवांगन, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनीश देवांगन, शक्ति केंद्र सहसंयोजक वीरेंद्र देवांगन, मंडल कार्यकारिणी सदस्य झामीन देवांगन, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रूपा देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र चक्रधारी, तामेश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात दोनों बूथों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!