Uncategorized

खेलकूद मनुष्य के शारीरिक व मानसिक विकास का प्रमुख साधन है – कविता योगेश बाबर

रावनगुड़ा प्रीमियर लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही जिपं सदस्य


धमतरी। रावनगुड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में रात्रिकालीन नौ दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन के अंतिम दिवस समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है क्रिकेट का खेल भारत में अत्यंत ही लोकप्रिय खेल है जो गाँव गली मोहल्ले और शहर में खेला जाता है फ़ाइनल मैच की विजेता टीम को उनके उत्कृष्ठ खेल के लिए बधाई दी एवं दूसरे स्थान पर आने वाली टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप अपनी कुछ गलतियों के कारण द्वितीय स्थान पर आए हैं उन गलतियों को सुधारकर भविष्य में और अधिक उत्साह से खेलेंगे तो एक दिन ज़रूर आप प्रथम स्थान में इस अवसर पर सरपंच त्रिलोचन साहू डॉ मोतीलाल यदु गुलाब साहू परमानंद साहू खिलानंद साहू थानेश्वर साहू चमनलाल साहू एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्य तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!