Uncategorized

हनुमान जी के दिव्य स्वरुप में श्रृंगारित होकर भक्तों को दर्शन दिए प्राचीन बाबा मकेश्वर महादेव

समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल परिवार ने विशेष पूजा अर्चना के साथ खिचड़ी महाप्रसादी का लगाया महाभोग

भक्ति से ही सांसारिक भवसागर को सहजता, सरलता से व्यक्ति कर सकता है पार -:महेंद्र खंडेलवाल

धमतरी। प्राचीन मकेश्वर महादेव मंदिर जो कि शहर के हृदय स्थल में लोगों के आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु के रूप में पूजा जाता है और जहां पर भक्ति भाव के साथ सर झुकाकर की गई आराधना पूजा प्रार्थना से वहां आने वाले प्रत्येक भक्तों को राहत मिलती है इन्हीं भावनाओं के साथ सोमवार को भगवान भोले भंडारी पवनसुत हनुमान के रूप में श्रृंगारित होते हुए भक्तों को दर्शन दिए तो सारा वातावरण हर हर महादेव से गूंज उठा इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना तथा खिचड़ी प्रसादी के महाभोग के साथ अनुष्ठान को संपन्न करने का माध्यम बने शहर के समाज सेवी महेंद्र खंडेलवाल एवं परिवार अपनी विशेष उपस्थिति देते हुए शहर वासियों के सुख शांति समृद्धि के लिए सामूहिक पूजा अर्चना का आयोजन किया श्री खंडेलवाल ने बताया कि वर्तमान समय में व्याप्त सारी बुराइयों, समस्याओं, झूठ अहंकार ऑन के कारण लोग कष्ट तथा दुखों में समाते जा रहे हैं इससे निकलने का एक ही मार्ग है भक्ति जिसे आने वाले पीढ़ी को हम सबको देना ही मानव जीवन को धन्य करने के समान है। उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा, गोपाल कटारिया, गोमती चौबे, प्रदीप यादव, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!