Uncategorized

धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल में आईसीयू से 16 लाख के दो वेंटिलेटर चोरी, तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दिनदहाड़े अस्पताल के आईसीयू में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


धमतरी। जिले के सबसे बड़े धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने आईसीयू के भीतर से करीब 16 लाख रुपये कीमत के दो वेंटिलेटर पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात दिनदहाड़े महज आधे घंटे के भीतर अंजाम दी गई। घटना की शिकायत अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मैनेजर राजेश मसीह ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हुए। आरोपियों ने वहां रखे फिलिप्स कंपनी के दो पुराने इस्तेमाल किए जा रहे वेंटिलेटर चोरी कर लिए। चोरी गए दोनों वेंटिलेटरों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आई है। मैनेजर ने घटना की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार पटोंदा और डॉ. सत्येंद्र नेताम को दी थी। दोनों अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद 26 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर विधिवत शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 305 (ी) एवं 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं के आधार पर आरोपियों की पहचान और चोरी गए वेंटिलेटरों की बरामदगी में जुटी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!