Uncategorized

निगम कर्मचारियों को अब कर नहीं मिला सितम्बर वेतन, कर्मचारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन

अक्टूबर भी समाप्ति की ओर, कुछ दिन बार दीपावली पर्व, वेतन के अभाव में निगम कर्मचारियों की दिवाली हो सकती फीकी

नियमित व प्लेसमेंट के 464 कर्मचारी है निगम में कार्यरत, हर माह 1 करोड़ 30 लाख रुपए भुगतान की पड़ती है आवश्यकता

धमतरी। नगर निगम एक बार फिर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। यही वजह है कि कर्मचारियों के समक्ष वेतन के लाले पड़ गये है। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार निगम में करीब 210 नियमित एवं 254 प्लेसमेंट सहित कुल 464 कर्मचारी कार्यरत है। सेटअप के अनुसार कई रेग्युलर पदों की अभी तक भर्ती नहीं हुई है। इससे कई कार्य प्लेसमेंट कर्मचारियों के भरोसे संचालित है। दस दिन बाद दीवाली पर्व है लेकिन वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। इसे देख नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने मोर्चा खोल दिया है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष मंगलूराम निर्मलकर एवं सचिव छबिलाल प्रजापति ने बताया कि समय पर निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की समस्या सालों से बनी है। कई बार आंदोलन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसका खामियाजा निगम कर्मचारियों के परिजनों को कई तरह की समस्याओं से जूझकर भुगतना पड़ता है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार निगम में कुल करीब 464 नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत है। इन्हें हर माह करीब 1 करोड़ 30 लाख वेतन भुगतान होता है। सामने दिवाली है। सितम्बर माह का भुगतान लंबित है। तीन दिन बाद अक्टूबर भी खत्म हो जाएगा। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। इसे देख नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने सितम्बर व अक्टूबर माह का जल्द वेतन दिलाने की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, रोशन लोढ़े, कामता चौबे, लोमश देवांगन, कमल सिन्हा, पंचराम सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!