सतनामी समाज जिला धमतरी में चुनावी सरगर्मी तेज, एक नवंबर को होगा मतदान
जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में धमतरी के युवा समाजसेवी कोमल संभाकर प्रबल दावेदार के रूप में उभरे

धमतरी। सतनामी समाज जिला धमतरी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। चुनाव को लेकर समाज के भीतर हलचल तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कर समाज के लोगों से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में धमतरी के युवा समाजसेवी कोमल संभाकर एक प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान मानी जाती है। शिक्षा, सामाजिक समरसता, समाज के अधिकारों और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहे हैं। कोमल संभाकर का नाम बलौदाबाजार हिंसा एवं अग्निकांड प्रकरण के बाद भी चर्चा में रहा। इस मामले में उन्हें लगभग 9 महीने जेल में रहना पड़ा था। अब वे सतनामी समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सतनामी समाज जिला धमतरी के चुनाव के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 6 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें धमतरी ग्रामीण ब्लॉक में सतनाम भवन देवपुर (डोंगापथरा), धमतरी शहर ब्लॉक में हटकेशर धमतरी, नगरी ब्लॉक में सतनाम भवन ग्राम देवपुर, कुरूद ब्लॉक समरसता भवन कोड़ेबोड़, मगरलोड ब्लॉक सतनाम भवन, मगरलोड, भखारा ब्लॉक सतनाम भवन भठेली में मतदान संपन्न होगा।