राइस मिल एसोसिएशन ने आंगनबाड़ी को भेंट किया टीवी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के हाथों हुआ टीवी का वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह और खुशी

भखारा। सामाजिक सरोकार एवं बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा भखारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को एक टीवी भेंट किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के हाथों आंगनबाड़ी केंद्र को टीवी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने राइस मिल एसोसिएशन के इस सराहनीय सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की छोटी-छोटी पहल भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे। राइस मिल एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजुला गोस्वामी,निर्मला यादव आम्बा कार्यकत्र्ता, सहायिका कु ईश्वरी साहू, थानेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।