Uncategorized

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कल आयोजित की जाएगी फ़ूड,गुमास्ता लाइसेंस,एचएसआरपी नंबर प्लेट,सौर ऊर्जा पैनल शिविर का आयोजन

व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरकारी और आवश्यक व्यापारिक सेवाएं प्रदान करना है शिविर का उद्देश्य -राजा रोहरा

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा 23 जुलाई बुधवार को पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला आमापारा में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक विशाल कैंप का आयोजन किया जायेगा.जिसमे फूड लाइसेंस शिविर के प्रतिनिधि कन्हैया कामरानी,गुमास्ता लाइसेंस प्रतिनिधि राजा रोहरा एचएसआरपी नंबर प्लेट प्रतिनिधि आलोक पाण्डेय,सौर ऊर्जा पैनल शिविर के प्रतिनिधि प्रमोद पाण्डेय होंगे.सिक्का वितरण बैंक के द्वारा किया जायेगा.शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरकारी और आवश्यक व्यापारिक सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वे समय, संसाधन और भागदौड़ से बच सकें।शिविर का शुभारंभ कलेक्टर, महापौर,निगम आयुक्त की
अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपस्थिति में होगा.राजा रोहरा ने धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे इस सेवा शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों। आगे कहा कि यह शिविर न केवल व्यापारिक जरूरतों का समाधान करेगा, बल्कि व्यापारियों को एकजुट कर संगठन की शक्ति का परिचय भी देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!