Uncategorized

आमापारा के रहवासियों को निश्चित मिलेगा जलभराव से छुटकारा -:विजय मोटवानी

ठेकेदार की गलती, टेंडर प्रक्रिया की गफलतबाजी से नाली निर्माण कार्य में हुई लेट लतीफी

लोक निर्माण विभाग प्रभारी सदस्य, वार्ड सहित शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

धमतरी। आमापारा वार्ड में बालक चौक से मकई तालाब तक बरसाती पानी को ले जाने के लिए जो पाइप एनपी 2 डाला गया था वह टेंडर की शर्तों के मानक अनुरूप नहीं होने के कारण रद्द कर दिया क्या तथा फिर से टेंडर में दर्शाए अनुसार एनपी 3 पाइप डालने हेतु रिटेंडर किया गया है लेकिन निविदा प्रक्रिया के नियम अनुसार किसी भी ठेकेदार द्वारा टेंडर नहीं डाले जाने के कारण दूसरे बार टेंडर निकाला गया है और यही एकमात्र कारण है जिससे 1 जुलाई से पूर्व या कार्य पूरा नहीं हो सका है जो वास्तव में पूर्व ठेकेदार की गलती, निविदा की जटिल प्रक्रिया के चलते निर्मित हुआ है उक्त बातें आमापारा वार्ड के पार्षद तथा लोक निर्माण विभाग प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी द्वारा बताया गया है।
उन्होंने कहा है कि वे आमापारा वार्ड सहित शहर वासियों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं आगामी समय में पाइपलाइन संबंधी जो अनियमिताओं को उजागर किया गया था उसे सही करते हुए कार्य को अंजाम दिया जाएगा और वह फिर से कह रहे हैं कि आने वाले समय में आमापारा के रहवासियों को बरसात के जलभराव से छुटकारा मिलेगा तथा यह पानी मकई तालाब को भरने के लिए डाइवर्ट रास्ते से पहुंच जाएगा। उन्होंने आगे कहा है कि बरसात के कारण स्ट्रीट लाइट में निरंतर जो प्रॉब्लम आ रहा है उसे दूर करने के लिए निगम के विद्युत विभाग के स्तर पर इस आवश्यक सेवा को बहाल करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। वार्ड विकास हेतु एक करोड रुपए की स्वीकृति मिली है आमापारा वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा समुचित व्यवस्था हेतु भाजपा के सरकार आते ही एक करोड़ का फंड अलाट किया गया है जो पार्षद की सक्रियता का साक्षात प्रमाण है जिससे नालियों को दुरुस्त करते हुए पानी निकासी की सम व्यवस्था सम्मिलित है इसके साथ ही पार्षद का ही प्रयास रहा की बालक चौक से लेकर मकई तालाब तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य नगर निगम के द्वारा अमली जामा पहनाया गया है। पार्षद विजय मोटवानी ने कहा है कि विकास की गारंटी तथा ईमानदारी पूर्वक कार्य के लिए महापौर रामू रोहरा जाने जाते है। सुबह 5 से जनता तथा शहर के कार्य को अंजाम देते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!