Uncategorized

विशेष बच्चों ने एक-दूसरे को दिया हिंदी शब्दों का उपहार

विशेष बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत है अवसर और प्रोत्साहन की — दीपचंद भारती


धमतरी. सार्थक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि, कहानीकार एवं प्रभावशाली मंच संचालक तथा राजस्व निरीक्षक (वर्क लोड), भू-अभिलेख शाखा, जिला धमतरी दीपचंद भारती रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हिंदी शब्दों का उपहार रहा। बच्चों ने सुंदर काड्र्स पर लिखे प्रेम, खुशी, सम्मान, दोस्ती, सहयोग और विश्वास जैसे शब्द एक-दूसरे को उपहार में दिए। वहीं शिक्षकों, संस्था की अध्यक्ष, सचिव, पालकों एवं मुख्य अतिथि ने भी एक-दूसरे को स्नेह, अपनापन, भाव, उम्मीद और आत्मविश्वास जैसे सुंदर शब्दों के कार्ड भेंट किए। अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि, इस वर्ष हिंदी दिवस को एक अलग और आत्मीय रूप देने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि श्री भारती बच्चों से मिलकर भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया और छोटी-छोटी प्रेरक कहानियाँ सुनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि, विशेष बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें समझने, प्रोत्साहित करने और आगे बढऩे के अवसर देने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!