Uncategorized

गैस के दामों में 60 रु बढ़ाकर मोदी सरकार ने जनता को दिया होली गिफ्ट- सुमन मेश्राम

रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी के बजट में पड़ेगा सीधा प्रभाव, गृहणियों को घर चलाना हुआ मुश्किल

धमतरी–मोदी सरकार द्वारा 7 मार्च से घरेलू गैस के दामों में 60 रुपए की वृद्धि कर दिया गया है जिसमें कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेस नेत्री पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की वृद्धि कर आम जनता को होली गिफ्ट दिया है देश की जनता बढ़ती महंगाई से पहले से त्रस्त है उसके ऊपर सरकार ने गैस का दाम बढ़ा कर बम फोड़ दिया है। मोदी सरकार महंगाई कम करने के बजाये महंगाई बढ़ाती जा रही है गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से सीधा असर आम आदमी के जेब में पड़ेगा । गैस सिलेंडर बुनियादी जरूरत की चीजें में आती है गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो जाएगा सिलेंडर के दाम वृद्धि होने से इसका असर हर चीज में देखने को मिलेगा होटलों में चाय, नाश्ते, सहित खानो के रेट भी बढ़ जाएगी । श्रीमती मेश्राम ने मांग कि है कि मोदी सरकार बढ़ते गैस सिलेंडरों के दामों में कमी कर आम जनता को राहत प्रदान करे नहीं तो आने वाले दिनों में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!