Uncategorized

72 पौवा के साथ अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

धमतरी । चौकी प्रभारी बिरेझर को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे है कि तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल बिरेझर पुलिस एवं सायबर की टीम रवाना होकर ग्राम परस_ी में संदेही व्यक्ति को पकड़ कर पुछताछ किया जो अपना नाम धनेश साहू पिता स्व. मंगलू साहू 53 निवासी परस_ी को घेराबंदी करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी धनेश साहू के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 39 पौवा देशी मशाला शराब, सफेद भूरा रंग के थैला में 33 पौवा अंग्रेजी ग्रांड कोलम्बिया व्हीस्की शराब कुल 72 पौवा किमती 8250 रूपये एवं बिक्री,रकम 1280 रुपये,जुमला 9530 रूपये जब्त कर चौकी बिरेझर,थाना कुरूद मे अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरी.सनी दुबे,चौकी प्रभारी उनि.चंद्रकांत साहू,सउनि.दक्ष कुमार साहू,प्रआर.लोकेश नेताम, आरक्षक दीपक साहू,योगेश नाग,मुकेश मिश्रा,मनोज साहू, गोपाल चंद्राकर सहित चौकी बिरेझर पुलिस का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!