Uncategorized

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना सभी का कर्तव्य है – प्रियंका सिन्हा

महिला मोर्चा जिला महामंत्री ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को नमन करने का दिवस है


धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने कहा कि यह दिन हम सभी महिलाओं के लिए गौरवान्वित करने वाला है यह दिन हमें महिलाओं के योगदान को याद करने और उनके अधिकारों की बात करने का अवसर प्रदान करता है। महिलाएं हमारे समाज की प्रमुख अंग है वे घर, समाज, और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन इसके बावजूद, उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हमें महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम करना होगा। महिलाएं हमारी शक्ति हैं, हमारी प्रेरणा हैं, और हमारे भविष्य की निर्माता हैं। हम सभी को मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!