Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के संकल्प और जनसेवा की भावना ने भारत को नई दिशा दी है-रामू रोहरा

11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा का समरसता भवन कंडेल मण्डल भोथली में हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में महापौर रामू रोहरा ने बतौर मुख्य वक्ता सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उनके जनसेवा के समर्पण और नेतृत्व को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के संकल्प और जनसेवा की भावना ने भारत को नई दिशा दी है। आज छत्तीसगढ़ भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया हमें ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर एकजुट होकर बढ़ना है सेवा, सुशासन और संकल्प के साथ। हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो एक विकसित भारत की भावना को सशक्त बनाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!