Uncategorized

विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए है प्रतिबद्ध – देशांत जैन

कहा महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाएं हो रही आर्थिक रुप से सक्षम

कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की जनता को करती है गुमराह


धमतरी। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने है तब से प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। प्रदेश के सभी वर्गो के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतिबद्ध है उक्त बाते हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान भाजपा नेता देशांत जैन ने कही। देशांत जैन आगे कहा कि अनेक महत्वपूर्ण योनजाएं राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार चला रही है। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। चुनावी वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की शुरुवात की और लगातार 5 माह से महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण किया जा रहा है। जिससे प्रदेश की 70 लाख महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम हो रही है। श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की आनलाईन आफ लाईन कोचिंग की सुविधायें प्रदान की है। जिसमें धमतरी जिला को भी शामिल किया गया है। प्रदेशवासियों को साय सरकार श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर का दर्शन करा रही है। मुख्यमंत्री ने जनदर्शन के माध्यम से जनता से सीधे रुबरु होने का सशक्त माध्यम चुना है। जनता सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बाते रख पा रही है। प्रदेश में कांग्रेस राज में जनता त्रस्त थी लेकिन साय सरकार से जनता प्रसन्न है। किसान महिलाएं युवा व्यापारी सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिये जा रहे है। श्री जैन आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते रही है। तीसरे कार्यकाल में भी देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के नीतियों व राहुल गांधी के हिन्दू व हिंसा वाले बयान पर देशांत जैन ने कहा कि उक्त बयान देश के करोड़ो हिन्दूओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। पहले भी कई बार कांग्रेस के नेताओं ने शांत व सभ्य हिन्दू समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सनातन व हिन्दू धर्म के खिलाफ बयानबाजी कांग्रेस की पुरानी फितरत रही है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के उद्देश्य से देश में नफरत फैलाने से भी बाज नहीं आ रही है। जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!