Uncategorized

नई शराब दुकान खुलने का किया जायेगा पुरजोर विरोध – प्रकाश पवार

जनपद सदस्य व कांग्रेस महामंत्री ने कहा सरकार की मंशा पुन: हुई उजागर, ग्रामीण क्षेत्र में शराब दुकान खोलने के नीति के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन


धमतरी। प्रकाश पवार जनपद सदस्य एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने कहा क्षेत्र की जनता को नशे के गर्त में झोंकने की राज्य सरकार की मंशा एक बार पुन: उजागर हुई है। खास कर ग्रामीण क्षेत्र के प्रति सरकार की दुर्भावना स्पष्ट होती हैं क्योंकि अभी शराब दुकान ग्रामीण क्षेत्र में ही खुलना प्रस्तावित है जो कि बेहद निंदनीय है। सरकार विकास कार्य में शून्य और शराब दुकान खोलने में अव्वल साबित हुई है, शराब दुकान खुलने से केवल एक गांव बर्बाद नहीं होगा उससे लगे हुई कई गांव इससे प्रभावित होंगे, युवा पीढी पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा साथ साथ माताओं बहनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा, बाहरी असामाजिक तत्वों का भी गांव में आना जाना बढ़ेगा जिससे हमेशा अनहोनी का डर बना रहेगा, हम हर तरीके से गांवों में शराब दुकान खुलने का पुरजोर विरोध करेंगे। किसी भी प्ररिस्थिति में शराब दुकान खुलने नहीं दिया जाएगा। साय सरकार जनता को शराब के नशे में झोकना चाह रही है। लेकिन कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की जनता इसका विरोद करेगी। और युवाओं के भविष्य व परिवारे को टुटने से बचाने शराब दुकान खुलने के विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!