Uncategorized

धमतरी विस में विकास को मिलेगी नई गति : विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से बजट में अनेक महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत


धमतरी। विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों और प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप बजट में धमतरी जिले के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर निगम धमतरी अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख कार्य में जिला चिकित्सालय के लिए 200 बिस्तर का भवन निर्माण, धमतरी के मुख्य मार्ग से पशु चिकित्सालय तक, मकई चौक से रामबाग तक, रूद्री जनपद कार्यालय से गल्र्स कॉलेज होते हुए केनाल मार्ग तक सड़क निर्माण, पुल एवं उच्च स्तरीय पुल निर्माण में अछोटा पुल निर्माण 6.40 करोड़ रुपए, मडवा पथरापथरा से बरपानी तक उच्च स्तरीय पुल 4 करोड़ रुपए, पीपरछेड़ी (गागरा) नाला में उच्च स्तरीय पुल 3.10 करोड़ रुपए, चिखली से मुश्केरा मार्ग में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल 2 करोड़ रुपए, बागोडार (जोगीडीह) सिरौदखुर्द मार्ग पर पुल निर्माण, ग्राम मुजगहन के नहर में पुल निर्माण सहित जीर्णोद्धार कार्य शामिल है। धमतरी नगरी सिहावा बोरई मार्ग (7 किमी, 2 लेन पेव्हड शोल्डर सहित), पुरुर सोरम खिडखीटोला गंगरेल मार्ग (14 किमी) 12 करोड़ रुपए, पुरुर से सोरम भटगांव मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 8.40 करोड़ रुपए, रूद्री बैराज से सिंचाई केनाल के दायीं ओर एन-30 सांकरा तक सड़क निर्माण, आमदी से तरसीवा पहुंच मार्ग एवं रावां से भोथीपार मार्ग 5.6 करोड़ रुपए, सिविल कोर्ट से गोकुलपुर मार्ग 2 करोड़ रुपए, पीजी कॉलेज से एनएच-30 तक सड़क निर्माण 7 करोड़ रुपए, संबलपुर से अर्जुनी चौक एवं कृषि उपज मंडी से श्यामतराई बायपास तक सड़क निर्माण 4.5 करोड़ रुपए, धमतरी से नगरी बोराई मार्ग (60 किमी) निर्माण, गंगरेल बांध से मरादेव के बीच गाइडवाल निर्माण 5 करोड़ रुपए, गंगरेल बांध में ठेमली आइलैंड निर्माण 2 करोड़ रुपए, धमतरी श्यामतराई सब्जी मंडी में निर्माण कार्य, संबलपुर से रेलवे स्टेशन तक रेलवे यार्ड निर्माण 8 करोड़ रुपए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी, व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं, जिन्हें आगामी अनुपूरक बजट में शामिल कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!