Uncategorized

छग के चौहमुखी विकास का आईना है बजट – हेमराज सोनी


धमतरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग बस्तर सभांग प्रभारी हेमराज सोनी ने कहा छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छग के चौहमुखी विकास के लिए बजट प्रस्तुत किया है। इसका असर समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखेगा। बजट विकसित भारत विकसीत छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर आधारित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने छग के उत्तर सरगुजा व दक्षिण बस्तर व मैदानी क्षेत्र को विकसित करने हेतु बजट युवाओ के रोजगार हेतु औद्योगिक विकास साथ बेटी कन्या महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु विभिन्न लाभकारी योजनाएं लाकर महिलाओं सशक्त किया है। पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओ की शिक्षा को सुगम बनाने हेतु छात्रावास का निर्माण करना , साथ मे पिछड़े क्षेत्र के विकास हेतु पिछड़ा वर्ग प्रधिकारण मे 80 करोड़ का बजट सरकार ने पेश किया है। भाजपा पिछडा़ मोर्चा विष्णु देव सरकार का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती है जिन्होने पिछड़े वर्ग के हित मे निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!