छत्तीसगढ़ बजट 2026: विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव-कैलाश सोनकर
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो ने दी बजट पर प्रतिक्रिया

कैलाश सोनकर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का लगभग 1.72 लाख करोड़ का संकल्प बजट प्रदेश की जनता के विश्वास और विकास की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की स्पष्ट आर्थिक सोच ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ अब तेज गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।श्री सोनकर ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ठोस संकल्प है।कृषि और ग्रामीण विकास के लिए किए गए बड़े प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। मातृशक्ति के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु योजनाएं सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देंगी।युवाओं के लिए औद्योगिक विस्तार, निवेश और कौशल विकास कार्यक्रम स्पष्ट संकेत देते हैं कि आने वाला समय छत्तीसगढ़ के युवाओं का होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में किए गए निवेश प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की मजबूत आधारशिला रखेंगे।श्री सोनकर ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करता है और निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगा।


