Uncategorized

कुरूद पुलिस ने नशीली दवाई बिक्री करने वाले दो आरोपियों पर की कार्यवाही,1008 नग कैप्सूल जप्त

थाना प्रभारी कुरूद निरी.दीपा केंवट के नेतृत्व में थाना कुरूद स्टॉफ टाउन पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी एवं कार्यवाही पर रवाना हुआ था कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो अलग अलग व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिक्री करने कि सूचना पर तत्काल रवाना होकर कुरूद थाना क्षेत्रांतर्गत नशीले दवाई बेचने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई.शुलभ शौचालय,नहर पार के पास कुरूद में आरोपी खिलेश सहारे उर्फ बबलू पिता संतोष सहारे उम्र 23 साल पता संजय नगर ,बस स्टैंड कुरुद द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री करते पकड़ा गया जिसके कब्जे सेतीन डिब्बे में कुल 54 पत्ता में,08-08 नग कैप्सूल कुल कुल 432 नग कैप्सूल वजन 166.32 ग्राम कीमती2808 ब्रिकी रकम 120 जुमला कीमती 2928रूपये जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

वंही छत्तीसगढ़ ढाबा , नेशनल हाईवे,कुरुद के पास प्रभावी औषधी नशीली दवाई बिक्री करते रंगे हाथ पकड़े जाने पर रोशन सिंह राजपूत पिता सुनील सिंह -22वर्ष पता अटल आवास कुरूद जिला धमतरी के कब्जे से नशीली दवाई 54 पत्ता मे प्रत्येक में 08-08 नग कैप्सूल कुल 432 नग कैप्सूल वजन 166.32 ग्राम कीमती 2808 रूपये ब्रिकी रकम 220-रूपये जुमला कीमती 3028 रूपये जप्त कर प्रभावी औषधी नशीली दवाई बिक्री करते पाये जाने पर कुरुद थाना द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 22(ख) स्वापक औषधी और मानक प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केवट,एएसआई० राजकुमार साहू,एएसआई०संतोषी नेताम,प्रआर० लोकेश नेताम,राजेश चंन्द्राकर, आरक्षक किशोर देशमुख,महेश साहू,राजू भारद्वाज,बलराम सिन्हा,अजय नेताम, संतोष यादव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!