Uncategorized

साय सरकार के नीतियों से जनता हो चुका है त्रस्त, भूपेश सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल को कर रही याद – लेखराम साहू

पूर्व विधायक ने कहा निश्चित तौर से जनता आने वाले चुनाव में विकास विरोधी सरकार को किनारे कर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देगी

भूपेश बघेल ने जनता के हित में नरवा गरवा घुरवा बारी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,पढ़ाई तुहर द्वार, महतारी दुलार योजना ,स्वास्थ्य नीतियां जैसी कई योजनाओं का किया था संचालन

धमतरी । लेखराम साहू कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग ओबीसी कांग्रेस नई दिल्ली ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र लेकर आई और 5 साल के अंतर्गत सभी घोषणाओं को पूरा किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जिसमें भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया तब 24 घंटे के अंदर किसानों के कर्ज माफ एवं बिजली बिल हाफ योजना को लागू किया गया। सभी किसानों के कर्ज माफ किये गए। किसानों को धान का सही मूल्य देने का कार्य भूपेश बघेल ने किया। जिसे आज भी छत्तीसगढ़ की जनता याद कर रही है वहीं दूसरी ओर जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से अपनी इंजन की बढ़ोतरी कर रही है लेकिन विकास छत्तीसगढ़ में थम सी गई है। किसानों के धान के एक एक दाना खरीदेंगे कहने वाले सरकार किसानों को प्रशासनिक दबाव डालकर किसानों को धमकी देकर समर्पण करवा रही हैं। किसानों को धान बेचने में बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल के सरकार में राइस मिल संचालक प्रसन्न थे लेकिन साय सरकार में व्यापर मुश्किल हो गया है। जमीन खरीदने से ज्यादा रजिस्ट्री कराने में शुल्क को बढ़ा दिया गया है जो आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है जब केंद्र में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने तो उसे समय गरीब मजदूर के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की गई इस योजना के तहत कृषि कार्य बंद होने के बाद 100 दिन का काम देने का योजना लागू की गई थी ताकि गरीब किसान को लाभ मिल सके और पलायन की स्थिति में गिरावट आए इस योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत अंशदान और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती थी इस योजना को बंद कर दिया गया और विकसित भारत जी राम जी योजना को लाया गया है जिसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशतऔर राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि देना होगा तब किसानों और मजदूरों को काम मिलेगा।
लेखराम साहू ने आगे कहा कि विष्णु देव की सरकार में जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो पा रहा है पूर्व में कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल की सरकार जनता के लिए 51 योजनाएं लाकर विकास की गंगा बहाये आज छत्तीसगढ़ की जनता बहुत ही निराश एवं दुखी है। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल की 5 वर्षों को स्वर्णिम युग बताते थक नहीं रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता के हित में महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे नरवा गरवा घुरवा बारी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,पढ़ाई तुहर द्वार, महतारी दुलार योजना ,स्वास्थ्य नीतियां, योजनाओं का शुरूआत किए थे वहीं शहरी विकास की नई शुरुआत हेतु भूमिहीन किसानों को काबिज जमीन पर पट्टा देना,मोर जमीन मोर मकान,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सलम योजना, डॉक्टर राधाबाई डायग्नोस्टिक सेंटर,मिशन क्लीन खारून नदी सफाई योजना रायगढ़ में केलो नदी एवं बस्तर में इंद्रावती के संरक्षण हेतु कार्य योजनाओं का शुरूआत किया गया। लेखराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि कौन सी सरकार हितकारी है और कौन सी सरकार विकास विरोधी है निश्चित तौर से जनता आने वाले दो वर्षों के बाद विकास विरोधी सरकार को किनारे कर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की बागडोर सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!