Uncategorized

गौवंश तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जप्त

बिरेझर पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप किया जब्त, होगा राजसात, आरोपियों को भेजा जेल


धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देश पर चौकी बिरेझर ने ग्राम मुरा एवं गणेशपुर रोड के मध्य दबिश देकर गौवंश तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में जीवन साहू पिता नंदलाल साहू 30 वर्ष, मुरा, चौकी बिरेझर, द्रोण साहू पिता नरेन्द्र साहू 19 वर्ष, बरबसपुर थाना रानीतराई, मयंक खुटेल पिता मोहन खुटेल 19 वर्ष, बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग(छ.ग.) शामिल है। आरोपियों ने अपने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 6429 में 6 नग बछड़ों (कीमती 1,25,000 रूपये) को बिना चारा-पानी के बर्बरता पूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। जप्त वाहन की कीमत 3 लाख रूपये आंकी गई है। कुल जुमला 4,25,000 रूपये का माल जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!