Uncategorized

बटंची चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कुरूद पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो की सांधा चौक कुरुद के पास अपने हाथ में एक धारदार बटंची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कुरूद पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान सांधा चौक के पास कुरूद के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार बटंची चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम दुष्यंत चंद्राकर उर्फ सोनू पिता संतोष चंद्राकर 25 वर्ष भोथली थाना कुरूद का रहने वाला बताया।आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!