Uncategorized

दुर्घटना पर 10 साल सजा और 10 लाख जुर्माना वाले बिल से नाराज ड्रायवरों ने की हड़ताल

3 जनवरी तक काम बंद कर जताएगें विरोध, हड़ताल से थमे बस ट्रको के पहिए, यात्री हुए परेशान

धमतरी से चलने वाले लोकल बसे रही स्टैण्ड में खड़ी, रायपुर से जगदलपुर के लिए आती रही कुछ गाडिय़ा
धमतरी । सरकार द्वारा दुर्घटना से संबधित बिल में संशोधन करने संशोधित बिल प्रस्तुत कर रही है। जिसमें ड्रायवर कंडक्टरो के लिए कठोर सजा व लाखों के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जिससे ड्रायवर, कंडक्टरो में भारी नाराजगी है। वे इस बिल का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग कर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा लाये जाने वाले बिल के तहत जिस वाहन से दुर्घटना होगी उसके ड्रायवर को 10 साल की सजा व 10 लाख जुर्माने तक का दंड का प्रावधान किया गया है। ऐसे में ड्रायवर वाहनों की स्टेयरिंग थामने से डरने लगे है। बता दे कि पहले दुर्घटना के पश्चात ड्रायवरों को आसानी से जमानत मिल जाती थी। लेकिन अब कठोर सजा व भारी जुर्माने से उनमें ड्रायविंग को लेकर भय है।

ऐसे में जब तक उक्त बिल वापस नहीं किया जाता वे विरोध जता रहेंगे। बस चालक परिचालक एसोसिएशन जिला धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 570 ड्रायवर व कंडक्टर है। जो पूर्णत: इस बिल का विरोध कर रहे है। आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर है। बसो के साथ ट्रक व भारी वाहनों के चालक परिचालक भी इस बिल का विरोध कर रहे है। धमतरी से नगरी-सिहावा, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, मेघा मगरलोड, भखारा, रायपुर रुट पर चलने वाली सभी लोकल बसों के पहिए आज सुबह से थमे रहे। बसे स्टैण्ड में ही खड़ी रही। वहीं रायपुर से जगदलपुर की ओर चलने वाली लांग रुट की कुछ बसे रायपुर से निकलकर धमतरी बस स्टैण्ड पहुंची और आगे भी बढ़ी लेकिन बताया जा रहा है कि आगे चालक परिचालकों के हड़ताल से बस अंतिम स्थान तक शायद ही पहुंच पाएगी। हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी।
हड़ताल का असर, पेट्रोल पंपो में उमड़ी भीड़

नये बिल के विरोध में बस ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों के चालक- परिचालक आज से स्टेयरिंग नहीं थाम रहे है। इनमें पेट्रोल डीजल परिवहन करने वाले टैंकरो के चालक भी शामिल है। इसकी चर्चा शहर में होते ही पेट्रोल डीजल की किल्लत की आंशका के चलते लोग पंपो में उमडऩे लगे। इससे पंपो में भीड़ जुट गई। हालांकि रात तक लोगो को पेट्रोल डीजल मिलता रहा।

”जिले के सभी बस चालक-परिचालको द्वारा नये काले बिल का विरोध करते हुए गाडिय़ों का चालन 3 जनवरी तक बंद रखा गया है। 10 साल सजा व 10 लाख जुर्माने का प्रावधान पूरी तरह गलत है इस बिल को वापस लिया जाये। ÓÓ
रसीद बेग
अध्यक्ष बस चालक-परिचालक एसोसिएशन जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!