Uncategorized

सनातन धर्म संरक्षणार्थ, समाज कल्याण हेतु राधाकृष्ण भवन में वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ रूद्राभिषेक

सनातन धर्म संरक्षणार्थ, समाज कल्याण हेतु राधाकृष्ण भवन में वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ रूद्राभिषेक

यज्ञ की आहुति के साथ वायुमंडल से धरती पर होता है सुख शांति समृद्धि का संचार -:पं. राजेश शर्मा
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

धमतरी । सनातन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षणार्थ तथा समाज के कल्याण हेतु राधा कृष्ण भवन महालक्ष्मी ग्रीन विवेकानंद नगर धमतरी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महा रुद्राभिषेक एवं श्री हनुमंत आराधना महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक के साथ यज्ञ आचार्य कथा व्यास झम्मन प्रसाद शास्त्री सहित वेदपाठी शास्त्रीय ब्राह्मणों पूर्णानन्द चौबे सूर्या पाठक गीता दुबे कान्हा पाठक दिवाकर पांडे एवं विप्र विधवत परिषद से की टीम के द्वारा किया गया। जिसके आयोजन कर्ता समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा धर्मपत्नी डॉ नीतू शर्मा , गोपाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा श्री मति आरती शर्मा राजेश शर्मा के चिरंजीव रोहित शर्मा रोहन शर्मा है प्रात: काल धर्ममय वातावरण में भक्तों के द्वारा विधि विधान से प्रारंभ हुई पूजा अर्चना शाम के समय प्रवचन के साथ संपन्न हुई जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर पंडित झम्मन प्रसाद शास्त्री ने बताया कि भौतिकवादी युग में व्यक्ति अपने धन का दुरुपयोग कर रहा है जिससे समाज की क्षति होने के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में सुख शांति समृद्धि का ह्रास होना हम सबके लिए सबसे चिंता का विषय बना हुआ है जिसे निराकरण के लिए हमारे शास्त्र हमारा धर्म हमारे साधु संत एक ही मार्ग बताते हैं की समझ में समाज के हिट जनता की सेवा के लिए अपने धन का सदुपयोग करने से ही अपना मानव जीवन धन्य होगा और यही सच्चा धर्म भी है जिसके लिए धार्मिक आयोजन सबसे सशक्त एवं प्रमाणित माध्यम है वही पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि पुरातन काल से ही यज्ञ पूजन अनुष्ठान से ही वायुमंडल में धार्मिक वातावरण का संचार होने से ही सर्वत्र सुख शांति व समृद्धि का वास होता है इसलिए समाज में सभी व्यक्तियों को ऐसे कार्य में अपने को जोड़कर स्वयं के मानव जीवन को धन्य करते हुए समाज की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए योगदान देवे। इस अवसर पर संतोष तिवारी, होमन शास्त्री, महेश शास्त्री, अशोक शास्त्री,अयोध्या पाण्डेय, सूरज तिवारी, अमलेश झा,बालेन्द्र पाण्डेय, खैमराज तिवारी, कमलेश उपाध्याय, रुपेश उपाध्याय, नरेश पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय, दीपक लखोटिया राजेंद्र शर्मा भूषण शार्दूल विजय अग्रवाल सुशील शर्मा प्रकाश शर्मा पी वी पराड़कर होमन शास्त्री महेश शास्त्री संतोष पांडे अशोक शास्त्री सूरज तिवारी एवं विप्र परिषद के विप्रजन सहित बरखा शर्मा साक्षी शर्मा सुभागी थीडे सरिता यादव गायत्री सोनी प्रतिमा पांडे ईश्वरी पटवा चंद्रभागा साहूरुक्मणि सोनकर डॉली सोनी रमेश शर्मा हेमंत इंदौरिया मुकेश शर्मा दिलीपराज सोनी योगेश गांधी सुशील शर्मा राधेश्याम अग्रवाल, महेंद्र खंडेलवाल, खूबलाल ध्रुव आशीष थीडे विकास शतक लक्की डागा प्रमुख रूप से शमिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!