Uncategorized

संगठन को मजबूत करने हैदराबाद रवाना हुए कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू


धमतरी। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक हैदराबाद तेलंगाना में मल्लिका अर्जुन खडग़े अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली, राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी, अनिल जय हिंद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के निर्देश पर पूर्व विधायक व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू तीसरी बार बैठक लेने हैदराबाद रवाना होंगे इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर पिछड़ा वर्ग को राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर योजना बनायी जाएगी। लेखराम साहू ने कहा कि मुझे पिछड़ा वर्ग हैदराबाद तेलंगाना के दायित्व वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सौपा गया है जिस पर मैं पूरे ईमानदारी से कार्य कर तेलंगाना राज्य के पिछड़ा वर्ग को मजबूती प्रदान करूंगा इस बैठक का उद्देश्य है कि भारत के अंदर पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक शिक्षा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में आगे लाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के हर समस्या के समाधान को लेकर आगे की योजना एवं तैयारी के साथ कार्य करेगी जिसका रिजल्ट आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!